(India)
बीते दिन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में राजस्थान के लोकसभा व राज्यसभा सांसदों की बैठक ली. दिल्ली में आयोजित इस बैठक में सांसदों के अलावा राजस्थान से जुड़े अन्य नेता भी मौजूद थे. इस बैठक में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राजस्थान प्रभारी अरूण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, प्रदेश सह चुनाव प्रभारी कुलदीप विश्नोई सहित राजस्थान से जुड़े अन्य नेता भी शामिल थे. राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव व संगठन को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सांसदों सहित अन्य नेताओं से फीडबैक लिया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने प्रदेश के नेताओं को नसीहत देते हुए यह कहा कि वह अति आत्मविश्वास में ना रहे और समझदारी से काम करें और जमीन से जुड़कर चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं.जानकारी के मुताबिक उस बैठक में पीएम मोदी ने प्रदेश की राजनीति, कांग्रेस सरकार की योजनाओं, सरकार के खिलाफ आगामी प्रदर्शनों सहित अन्य मद्दों पर भी चर्चा की.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।