आजादी के परवानों का नाम 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान
(India) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 30 जुलाई की मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 'मेरी माटी मेरा देश'अभियान की घोषणा की थी। इस अभियान के दौरान देशभर में वीरों को याद करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो नौ अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा । इस बार देश अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा, इस बार का स्वतंत्रता दिवस कई मायनों में खास होगा। वहीं बात करें पिछले साल कि तो केंद्र सरकार ने 'हर घर तिरंगा अभियान' की घोषणा की गई थी। प्रधानमंत्री के इस कथन के बाद देशभर में लोगों ने बड़े उत्साह से अपने घरों में तिरंगा फहराया था। अब इस बार देशवासी 'मेरी माटी मेरा देश'अभियान के साथ आजादी के पर्व को मनाएंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।