(India)
संसद के मॉनसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का आज दूसरा दिन है। सत्ता पक्ष की तरफ से गृह मंत्री अमित शाह और स्मृति ईरानी सदन में बोल सकते है। इससे पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि लोकसभा में दोपहर 12 बजे राहुल की स्पीच होगी। बहस के पहले दिन भी राहुल के भाषण की चर्चा थी, वहीं मंगलवार को केंद्र सरकार की ओर से निशिकांत दुबे ने जवाब दिया था। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया और भ्रष्टाचार भारत छोड़ो के नारे भी लगाए। आज राज्यसभा में 6 बिल पेश किए जाएंगे, इनमें संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश (संशोधन) और डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।