(NewDelhi, NewDelhi)
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई बेंच से सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया और जी एंटरटेनमेंट एंटप्राइजेज लिमिटेड को मर्जर मिल गयी है | वही ,इस डिल की खबर से ही शेयर 16% से ज्यादा यानी 39.20 रुपए चढ़कर 281.45 रुपए पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में यह शेयर करीब 40% चढ़ा है। वहीं 2023 में अब तक स्टॉक में करीब 15.78% की तेजी आई।आपको बता की जी और सोनी ने दिसंबर 2021 में मर्जर पर आपसी सहमति जताई थी जिसके बाद NSE-BSE और दूसरे रेगुलेटर्स- सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) और कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) से परमिशन मिलने के बाद कंपनी ने ट्रिब्यूनल से मर्जर की आखिरी मंजूरी के लिए संपर्क किया , जो की दे दी गयी है | इसके अलावा इस डील से जुड़ी सभी आपत्तियां भी NCLT ने खारिज कर दी हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।