UP की फूलन देवी एक बार फिर चर्चा में है, डाकू बनी, सांसद भी बनी लेकिन फिर भी नही बनवा पायी पक्का घर
(KanpurDehat, KanpurDehat) उत्तर प्रदेश की राजनीती में कोई न कोई ऐसे घटना सामने आती है जो चर्चा का विषय बन जाती है, वहीं एक बार फिर UP कि फूलन देवी चर्चा में है। उत्तर प्रदेश के योगी सरकार के मंत्री डॉ.संजय निषाद ने फूलन देवी की मौत की CBI जांच की मांग की है,इसपर उन्होंने पीएम मोदी को लेटर भी लिखा है। आपको बता दे कि फूलन देवी का गांव शेखपुर गुढ़ा यमुना के किनारे कछार में बसा है। हर बरसात में यहां नाव चलनी शुरू हो जाती है। क्योंकि पूरा गांव बाढ़ में डूब जाता है। फूलन देवी कि माँ मुला देवी ये कहती है वो डाकू भी बनी और सांसद भी, लेकिन हमारे किये कुछ भी नहीं कर पायी। जब वो सांसद थी तब घर घर मिट्टी का था, अभी दो साल पहले एकलव्य सेना वाले आए थे। उन्होंने पैसे इकट्ठा कर घर पक्का बनवाया। आपको बता दे की 1994 की फिल्म बैंडिट क्वीन उस समय तक उनके जीवन पर शिथिल रूप से आधारित फिल्म बनायीं गयी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।