(India)
एअर इंडिया ने अपना नया लोगो और लिवरी अनवील कर दिया है. इस प्रोजेक्ट पर टाटा ग्रुप की 91 साल पुरानी एयरलाइन 15 महीने से काम कर रही थी. एअर इंडिया के लिवरी से मतलब एयरक्राफ्ट का पूरा मेकओवर से है. इस मेकओवर में सुनहरे, लाल और बैंगनी रंगों का इस्तेमाल किया गया है. बता दे कि एयर इंडिया के इस नए लोगो को लंदन बेस्ड ब्रांड और डिजाइन कंसल्टेंसी फर्म फ्यूचर ब्रांड के साथ पार्टनरशिप में डिजाइन किया है. जानकारी के अनुसार एअर इंडिया का पहला एयरबस A350 दिसंबर 2023 में नए लोगो और मेकओवर के साथ बेड़े में शामिल होगा.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।