(India)
शनिवार को जयपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी पार्टी में फूट पड़ चुकी है । बहुत जल्द बीजेपी में बगावत का बड़ा रूप देखने को मिल सकता है। अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान खत्म हो रहा है। अब उनकी पार्टी के नेता ही इज्जत नहीं करते। अब उनकी पार्टी में भी लगातार उनकी रिस्पेक्ट कम हो रही है। अशोक गहलोत ने आगे कहा कि देश में आज हिंसा का माहौल है । मोदी काल में संविधान की धज्जियां उड़ रही है और देश में लगातार हिंसा फैल रही है । हालात इतने ज्यादा ख़राब हो गए हैं कि अब हमारा लोकतंत्र भी खतरे में आ चुका है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।