15 अगस्त से पहले लालकिले पर फुल ड्रेस रिहर्सल,जोश हुआ हाई देखने वालो का
(India) आज़ादी के अमृत महोत्सव मना रहा भारत का 77वें स्वतंत्रता दिवस कुछ खास होने वाला है। दिल्‍ली में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह होने वाला है। लाल किले पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं आज 13 अगस्त को समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। स्वतंत्रता दिवस से पहले, रविवार को दिल्ली के लाल किले पर विभिन्न सशस्त्र बलों की फुल ड्रेस रिहर्सल ऐसे हुई ऐसी कदमताल की सैनिकों को देख आपका जोश भी हाई हो जाएगा, फुल ड्रेस रिहर्सल में सबसे ज्यादा माहौल बनाया आर्मी ने, नेवी और एयरफोर्स के बैंड ने। देशभक्ति और जोश से ओत-प्रोत करने वाली धुनें लाल किले के आसपास गूंज रही थीं। दिल्ली के लाल किले पर फुल ड्रेस रिहर्सल में सेना, वायुसेना और नौसेना के जवानों ने हिस्‍सा लिया। रिहर्सल की वजह से दिल्‍ली में कई रास्‍तों को बंद किया गया है। वहीं 15 अगस्‍त 2023 को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ध्‍वजारोहण करेंगे। इसके बाद वह राष्‍ट्र के नाम संबोधन देंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।