चीन-पाकिस्तान दोनों सीमाओं की निगरानी करेंगे एडवांस्ड हेरोन मार्क-2 ड्रोन, एक साथ कई मिशनों को अंजाम देने की है क्षमता
(India) भारत ने नॉर्दर्न सेक्टर के फॉरवर्ड एयरबेस पर एडवांस्ड हेरोन मार्क-2 ड्रोन तैनात कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि ये ड्रोन्स लॉन्ग रेंज मिसाइलों से दुश्मन पर हमला कर सकता है। साथ ही इस एडवांस्ड हेरोन मार्क-2 ड्रोन में इतनी क्षमता है कि ये एक ही उड़ान में चीन-पाकिस्तान दोनों सीमाओं की निगरानी भी कर सकते है, कई मिशनों को अंजाम दे सकता है और यह ड्रोन एक साथ कई सेक्टरों पर नज़र रख सकता है। बता दें कि इस एडवांस्ड हेरोन मार्क-2 ड्रोन को इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) ने बनाए हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।