पीएम मोदी ने हर घर तिरंगा फहराने के साथ-साथ सोशल मीडिया के DP में तिरंगे की तस्वीर लगाने की अपील की है
(India) आज़ादी का अमृत महोत्सव मन रहा भारत, इस बार 15 अगस्त 2023 को 76 वां वर्षगांठ मनायेगा, आपको बता दे स्वतंत्रता दिवस से 2 दिन पहले रविवार को देशभर में तिरंगा यात्रा का आगाज हुआ। पिछली बार पीएम नरेन्द्र मोदी के कहने पर हर घर तिरंगा का आयोजन किया गया था,इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से हर घर तिरंगा फहराने के साथ-साथ सोशल मीडिया अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर यानी DP में तिरंगे की तस्वीर लगाने की अपील की है। राजधानी दिल्ली में लाल किले में आजादी के इस पर्व की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इस दौरान वायुसेना के ध्रुव हेलिकॉप्टरों से तिरंगे पर फूल बरसाए गए। दिल्ली में 12 जगहों पर सरकार की अलग अलग स्कीम से जुड़े सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए हैं। वहीं आपको बता दे सुरक्षा कारणों के वजह से सोमवार की रात से ही दिल्ली की सभी सीमाएं सील कर दी जाएगी,लाल किले के आसपास की सड़कों पर भारी वाहनों और पैसेंजर वीइकल के लिए ट्रैफिक डायवर्जन सोमवार आधी रात से लागू होगा। अन्य गाड़ियों के लिए प्रतिबंध मंगलवार सुबह 4 बजे से दिन में 11 बजे तक लागू रहेंगे।


Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।