(India)
पहले ट्विटर और अब X सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक अचंभित करने वाली घटना हुई है. बीते दिन रविवार को योगी आदित्यनाथ समेत पांच भाजपा मुख्यमंत्रियों के अकाउंट से गोल्डन वेरिफिकेशन टिक गायब हो गया. दरअसल इन नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी तस्वीर की जगह तिरंगे की तस्वीर लगाई थी. तिरंगे की तस्वीर लगाते ही इनके अकाउंट से वेरिफिकेशन टिक हट गए.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।