(India)
हिमाचल प्रदेश के सोलन में पिछले 4 दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने अब कहर बरपा रखा है, सोलन जिले में सबसे पहले भूस्खलन की सूचना मिली लेकिन अब सोलन के जादोन गांव में ही बादल फटने की सुचना मिली है जिससे काफी नुकसान हुआ है। कई घर बह गए। जिसमें सात की मौत हो गई वहीं तीन लोगों की लापता होने की खबर आई हैं। पिछले दो दिनों में 30 से ज्यादा घर पूरी तरह और 180 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए है। इस दौरान लगभग 140 गौशालाएं, दुकानें व घाट भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिव बाड़ी मंदिर में सुबह 7.30 बजे लैंडस्लाइड हो गया, जिससे मंदिर में 20 से 25 लोगों के फंसे होने की आशंका है। वहीं मंडी जिले की बल्ह घाटी में तेज बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। ब्यास नदी उफान पर है। उधर उत्तराखंड के मालदेवता में लगातार बारिश के बीच देहरादून डिफेंस कॉलेज की इमारत ढह गई।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।