आज तीसरी बार चंद्रयान 3 अपनी ऑर्बिट घटाएगा, चंद्रमा के और करीब पहुंचेगा
(India) आज 14 अगस्त को ISRO 11:30 से 12:30 बजे के बीच तीसरी बार चंद्रयान-3 की ऑर्बिट घटाएगा. इसका मतलब है कि चंद्रयान-3 चंद्रमा की ऐसी अंडाकार कक्षा में घूम रहा है, जिसमें उसकी चांद से सबसे कम दूरी 174 Km और सबसे ज्यादा दूरी 1437 Km है. बता दे कि इससे पहले 9 अगस्त और 6 अगस्त को चंद्रयान की ऑर्बिट घटाई गई थी. 6 अगस्त को रात लगभग 11 बजे पहली बार चंद्रयान की ऑर्बिट घटाई गई थी उस वक़्त चंद्रयान-3 चंद्रमा की 170 Km x 4313 Km की ऑर्बिट में आया था.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।