(PUNJAB, PUNJAB)
बीती रात रविवार को पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर क्रॉस कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को BSF जवानों ने मार गिराया. इस मुठभेड़ में लगभग 14 राउंड फायरिंग हुई, ढेर होने के बाद उस व्यक्ति का शव झाड़ियों में गोलियों से छलनी हुआ मिला. जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद बॉर्डर पर काफी हलचल दिखाई दे रही है. जवान और ज्यादा सतर्क हो गए है. आसपास के पुरे इलाके में पुलिस और BSF की टुकड़ियां अलर्ट हो गई हैं. जानकारी के अनुसार उस संदिग्ध व्यक्ति के पास से 2 मोबाइल फोन और एक टॉर्च मिली है. सुरक्षा एजेंसी इसकी जाँच कर रही है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।