स्वतंत्रता दिवस: दिल्ली में 40,000 से ज्यादा जवान, बॉर्डर सील, जश्न-ए-आजादी पर
(India) 15 अगस्त को पूरा देश आजादी के जश्न में डूब जाएगा। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली
स्थित लाल किले पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित भी करेंगे। जश्न-ए-आजादी को देखते हुए दिल्ली में
सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी की गई है। जिस वक्त पीएम मोदी लाल किले पर झंडा फहरा रहे होंगे उस वक्त देश की राजधानी की
सुरक्षा 40,000 से ज्यादा जवानों के हाथों में होगी। इसके अलावा एंटी एं -ड्रोन रडार, एंटी एं-एयरक्राफ्ट गन्स, क्लोज्ड सर्किट टीवी
कैमरा भी तैनात होंगे। इसके अलावा सुरक्षा बंदोबस्त के तहत बॉर्डर को भी सील कर दिया गया है। लाल किले पर प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी को 21 बंदूकों की सलामी दी जाएगी। इस बार 15 अगस्त को लेकर हो रहा आयोजन इसलिए भी काफी
संवेदनशील है क्योंकि अब से तीन हफ्ते के बाद दिल्ली में जी-20 की बैठक भी होनी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।