पूरा भारत देशभक्ति की सागर में डूबा,दिल्ली के लाल किले पर पीएम मोदी ने तिरंगा झंडा फहराया; पीएम ने देशवासियों को 3 गारंटी दी
(India) आज मंगलवार 15 अगस्त को पूरा देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किले पर आज 10वीं बार तिरंगा फहराया और इस पावन मौके पर 21 तोपों की सलामी दी। आज पूरा देश देशभक्ति में डूबा हुआ है। लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और साथ ही मणिपुर हिंसा, रिफॉर्म्स पर बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों को तीन गारंटी भी दी। पहले गारंटी में उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ सालों में हमारा देश भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा। दूसरी गारंटी में मोदी ने कहा कि जो लोग शहर में किराए के मकान में रहते हैं उन्हें बैंक लोन में रियायत मिलेगी। और तीसरी गारंटी में पीएम मोदी ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को देखते पूरे देश भर में 10 हज़ार से बढ़ाकर 25 हज़ार जनऔषधि केंद्र खोले जाएंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।