एक्टर अक्षय कुमार को भारत की नागरिकता मिली, ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की कहा -अब दिल और सिटिजनशिप दोनों हिंदुस्तानी है
(India) बीते दिन 15 अगस्त मंगलवार को बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को भारत की नागरिकता मिली। भारत की नागरिकता मिलते ही अक्षय कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी शेयर की और लिखा -अब दिल और सिटिजनशिप दोनों हिंदुस्तानी है। हैप्पी इंडिपेंडेंस डे.... जय हिन्द। बता दे कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के पास अभी तक कनाडा की नागरिकता थी। और इसी वजह से लोग उन्हें कैनेडियन कुमार कहकर ट्रोल भी करते थे। दरअसल अक्षय कुमार के कनाडा की नागरिकता लेने के पीछे वजह यह है कि जब इंडिया में उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थी, तब उनके दोस्त ने उन्हें कनाडा में बसने की सलाह दी थी। और उसी वक्त अक्षय कुमार ने पासपोर्ट के आवेदन किया था और उन्हें कनाडा की नागरिकता मिल गई थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।