(India)
इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने अपना सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर S1X लॉन्च कर दिया है. इसकी इंट्रोडक्टरी प्राइस 80 हजार रुपए है. ओला S1X में 2KWh और 3KWh बैटरी पैक ऑप्शन उपलब्ध है. इसमें 6kW हब-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 151 किलोमीटर की रेंज देती है और इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटे की है. S1X स्कूटर में स्माइली-शेप्ड डुअल-पॉड हेडलाइट, इंडिकेटर-माउंटेड फ्रंट एप्रन, रबराइज्ड मैट के साथ फ्लैट फुटबोर्ड ED टेललैंप, 7 इंच का TFT टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया गया है. S1X स्कूटर के 2KWh वैरिएंट की कीमत 79,999 रुपए है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।