क्या I.N.D.I.A टूटने वाला है? अलका लांबा के बयान पर मचा बवाल
(India) भारतीय राजनीती में आजकल रोज नई-नई खुलासे देखने को मिल रहे है, एक वक्त I.N.D.I.A. के अलायन्स में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और कांग्रेस एक साथ एक मंच पर दिखाई दिए। वहीं अब दोनों में दूरिय दिखने को मिल रही है, ऐसा कह सकते है की I.N.D.I.A अलायन्स टूटने वाला है, क्योंकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में बुधवार को एक बार फिर तकरार और फिर कंफ्यूजन की स्थिति देखने को मिली। जहां एक तरफ कांग्रेस की नेता अलका लांबा ने कहा की हम दिल्ली के सभी सातों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है। तो वहीं दूसरी तरफ AAP की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि अगर कांग्रेस दिल्ली में गठबंधन नहीं करती है तो फिर I.N.D.I.A की अगली बैठक में जाने का कोई मतलब नहीं है। हालांकि अलका लांबा के बयान पर मचे बवाल के बाद कांग्रेस ने कहा कि उनका बयान पार्टी का आधिकारिक बयान नहीं है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।