अब CBI के 53 अफसर करेंगे मणिपुर हिंसा की जांच,3 DIG और एक पुलिस सुपरिटेंडें जांच के लिए मणिपुर रवाना
(India) मणिपुर हिंसा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है. मणिपुर हिंसा के मामलों की जांच के लिए बुधवार को CBI ने 53 अफसरों की लिस्ट तैयार की. यह सारे अफसर देशभर के CBI ऑफिस से इकट्ठा किए गए हैं. लिए गए फैसले के मुताबिक अब यह अफसर मणिपुर हिंसा के मामलों की जांच करेंगे. बता दें कि इस 53 अफसरों की लिस्ट में 29 महिला अफसर भी शामिल है. जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि CBI ने 3 DIG और एक पुलिस सुपरिटेंडेंट को मणिपुर हिंसा मामले की जांच की निगरानी करने के लिए भेजा है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।