आज इंडियन मार्केट में उडान भरेगी ऑडी Q8 ई ट्रॉन फेसलिफ्ट वर्जन, फूल चार्ज में 600km रेंज
(India) आज 18 अगस्त शुक्रवार को ऑडी (Audi) की Q8 ई-ट्रॉन का फेसलिफ्ट वर्जन को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने SUV के दोनों वैरिएंट स्टैंडर्ड और स्पोर्टबैक कूप की परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर को अपडेट किया है. जानकारी के मुताबिक कार निर्माता कंपनी ने डिजाइन में भी कॉस्मैटिक चेंजेस किए हैं. दावा किया जा रहा है कि एक बार फूल चार्ज करने पर Q8 ई-ट्रॉन suv 600km की रेंज देगी. साथ ही यह 5.6 सेकेंड में 0 से 100 की रफ़्तार ले लेगी. बता दे कि हाल ही में कंपनी ने भारत सहित ग्लोबल मार्केट में इस कार को अनवील किया था. भारत में Q8 ई-ट्रॉन की अनुमानित कीमत 1.19 करोड़ से लेकर 1.24 करोड़ रुपए तक बताई जा रही है. बता दे कि इस इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसको ऑफिशियल वेबसाइट और कंपनी के डीलरशिप से 5 लाख रुपए देकर बुक कर सकते है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।