सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अब ब्लॉक करने का फीचर हो जाएगा बंद - एलन मस्क
(India) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को लेकर एक नई अपडेट आई है। कंपनी के मालिक एलन मस्क ने जानकारी देते हुए बताया कि
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अब ब्लॉक करने का फीचर बंद हो जाएगा । इस नए अपडेट में यूजर को अब ब्लॉक करने की जगह म्यूट करने का ऑप्शन मिलेगा। हालांकि DM यानी डायरेक्ट मैसेजिंग के लिए ब्लॉक करने का फीचर अब भी जारी रहेगा। एलन मस्क ने बताया कि- DM को छोड़कर ब्लॉक फीचर को डिलीट किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'इसका (ब्लॉकिंग फीचर) अब कोई मतलब नहीं रह गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।