कोटा-पटना एक्सप्रेस में अचानक यात्रियों की तबीयत बिगड़ने से 2 लोगों की मौत भी हो गयी
(India) रविवार को पटना से कोटा जा रही कोटा-पटना एक्सप्रेस में अचानक यात्रियों की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। इस घटना में 2 लोगों की मौत भी हो गई है, वहीं उल्टी दस्त के कारण 20 लोगों की हालत खराब हो गई। ट्रेन के आगरा कैंट पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यात्रियों का इलाज किया। बेहोशी की हालत में छह यात्रियों को एसएन मेडिकल कॉलेज और कैंट स्थित मंडलीय रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। आपको बता दे S2 बोगी में सवार यात्रियों के एक समूह ने अचानक तबीयत बिगड़ने की शिकायत की, तभी चलती ट्रेन में एक महिला ने दम तोड़ दिया। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इनका पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता चलेगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।