(India)
बीते दिन सोमवार की शाम नागपुर एयरपोर्ट पर मुंबई से रांची जा रहे इंडिगो प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई. जानकारी के मुताबिक प्लेन में अचानक से एक पैसेंजर को खून की उल्टियां आने लगी. पैसेंजर की बिगड़ती हालत को देखकर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई और तुरंत उसे नागपुर में ही IMS अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके. जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि उस पैसेंजर का नाम देवानंद तिवारी है और उम्र 62 साल है. उस यात्री को किडनी की समस्या और टीबी बीमारी थी.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।