हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एकाएक 7 इमारतें गिरीं, अब भी 2-3 इमारतों पर मंडरा रहा खतरा
(India) आज गुरुवार सुबह हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 30 सेकेंड के अंदर एकाएक 7 इमारतें ढह गई. हालांकि गनीमत है कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है. जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने तीन दिन पहले ही इन इमारतों को खाली करवा लिया था. इसी वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया. लेकिन अब भी आसपास की 2-3 इमारतों पर खतरा बना हुआ है और सुरक्षा को देखते हुए यहां लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।