(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। वे 15वीं BRICS समिट में हिस्सा लेने के लिए साउथ अफ्रीका गए हैं। इस दौरान BRICS समिट के आख़िरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हाथ मिलाते नजर आए। इसके अलावा दोनों में कुछ देर बातें भी हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बातचीत को लेकर फॉरेन सेक्रेट्री विनय क्वात्रा का कहना है कि- नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग लद्दाख में सैन्य तैनाती कम करने और तनाव कम करने को लेकर सहमत हुए हैं। इसके अलावा फॉरेन सेक्रेट्री ने नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग की बातचीत को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है की सीमा पर शांति जरूरी है ताकि दोनों देशों के संबंध सामान्य रहें।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।