(India)
आज शनिवार 26 अगस्त सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चंद्रयान-3 की टीम के वैज्ञानिकों से मिलने के लिए बेंगलुरु के ISRO के कमांड सेंटर पहुंचे. वहां PM मोदी ने टीम से मुलाकात की और सभी वैज्ञानिकों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई. जैसे ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ISRO के कमांड सेंटर पहुंचे, वहां इसरो चीफ S सोमनाथ ने पीएम मोदी को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. PM मोदी ने ख़ुशी से इसरो चीफ S सोमनाथ को गले लगाया और पीठ थपथपाई औए पूरी टीम को चंद्रयान 3 मिशन के सफल होने पर बधाई दी. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि- मैं देश से बाहर था लेकिन मेरा मन पूरी तरह आपके साथ ही लगा हुआ था. मैं जल्द से जल्द आपके दर्शन करना चाहता था, मेरा मन कर रहा था आपको नमन करूं. पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को सैल्यूट करते हुए कहा कि आपके परिश्रम, लगन, धैर्य ,जीवटता और जज्बे को मेरा सैल्यूट. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 जिस जगह पर उतरा, उस पाइंट को अब शिवशक्ति के नाम से जाना जाएगा.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।