पश्चिम बंगाल के नार्थ 24 परगना जिले की एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 लोगों की मौत; कई घायल
(India) आज रविवार 27 अगस्त को पश्चिम बंगाल के नार्थ 24 परगना जिले की एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया. इस ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और अब तक मृत लोगों और घायलों के सही आंकड़े का पता नही चल पाया है. हालांकि कोलकाता पुलिस का कहना है अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि यह ब्लास्ट हादसा कोलकाता से लगभग 30 किलोमीटर दूर नीलगंज में मोशपोल इलाके में सुबह 10 बजे हुआ और हादसे के वक्त कई लोग फैक्ट्री में काम कर रहे थे. धमाका इतना भयानक था कि लोगों के चीथड़े आस-पड़ोस की छतों पर जाकर गिरे.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।