नूंह में एक बार फिर तनाव का माहौल, बिना परमिशन ही ब्रजमंडल यात्रा निकालने पर अड़े विश्व हिंदू परिषद
(India) हरियाणा के नूंह में एक बार फिर तनाव का माहौल हो गया है। दरअसल आज सावन का आखिरी सोमवार है और इस दौरान विश्व हिंदू परिषद आज यानी 28 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा निकालने पर अड़ी है। लेकिन प्रशासन से इस यात्रा को निकालने की मंजूरी नहीं मिली है। बता दूं कि इससे पहले 31 जुलाई को यात्रा के दौरान नूंह में हिंसा भड़क गई थी और यात्रा अधूरी रह गई थी। फिर से कोई दंगा ना हो जाए इस डर से प्रशासन ने यात्रा की परमिशन नहीं दी है। लेकिन अब भी विश्व हिंदू परिषद ब्रजमंडल यात्रा निकालने पर अड़ी है। इसके पीछे नूंह SP की ओर से 300 पेज की रिपोर्ट भी दी गई है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।