CBI ने ED के एक अधिकारी के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में केस दर्ज की
(India) दिल्ली शराब घोटाले में रोज-रोज नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है, वहीं केंद्र की CBI ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सहायक निदेशक पवन खत्री के ख‍िलाफ एफआईआर दर्ज की है। शराब कारोबारी अमनदीप ढल से पांच करोड़ रुपये रिश्वत लेने का आरोप है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी खत्री के ख‍िलाफ ऐक्‍शन भी ल‍िया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों के साथ सीबीआई ने एअर इंडिया के एक सहायक महाप्रबंधक दीपक सांगवान, क्लेरिजेस होटल्स के सीईओ विक्रमादित्य, चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रवीण कुमार वत्स और दो अन्य यूडीसी नितेश कोहर और बीरेंद्र पाल सिंह के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किया है। ढल दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में कथित तौर पर मदद चाहता था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।