200 रुपए सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, 33 करोड़ कंज्यूमर्स को मिलेगा फायदा
(India) बीते दिन मंगलवार की शाम को केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपए की कमी की है। घरेलू गैस सिलेंडर 14.2 किलोग्राम का होता है। केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कटौती के बाद दिल्ली में अब इसकी कीमत 1103 रुपए से घटकर 903 रुपए हो गई है। वहीं जयपुर में सिलेंडर की कीमत घटकर 906 रुपए और भोपाल में 908 रुपए हो गई है। बता दें कि यह नया कीमत बदलाव आज 30 अगस्त से लागू होगी।
घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कटौती के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अभी पूरे देश में ओनम और रक्षाबंधन के त्यौहार का समय है। ऐसे में सिलेंडर के दाम घटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। इससे देश के 33 करोड़ कंज्यूमर्स को फायदा मिलेगा। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार 75 लाख नए उज्जवला कनेक्शन बाटेंगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।