आदित्य L1 मिशन को लेकर इसरो की तैयारी पूरी, 2 सितंबर को होगा लॉन्च
(India) भारत के सूर्य मिशन आदित्य L1 को 2 सितंबर को PSLV XL रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा. इसरो ने बताया कि आदित्य L1 मिशन की लॉन्चिंग को लेकर तैयारियां चल रही है. व्हीकल के इंटरनल पार्ट्स की पूरी चेकिंग हो चुकी है. इसरो द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आदित्य L1 मिशन पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर लैगरेंज पॉइंट-1 यानी L1 पॉइंट तक पहुंचेगा और यहाँ तक पहुंचने में इसको लगभग 4 महीने का समय लगेगा. आदित्य L1 मिशन में प्रयोग के लिए 7 पेलोड लगे हैं, यह मैग्नेटिक फील्ड और सोलर विंड जैसी चीजों की स्टडी करेगा साथ ही यह सूर्य पर उठने वाले तूफानों को भी समझेगा.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।