19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 158 रुपए की कटौती
(India) आज 1 सितंबर से कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 158 रुपए की कटौती हुई है. दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1680 रुपए थी, लेकिन कीमत में कटौती के बाद अब इसकी कीमत 1522 रुपए हो गयी है. बात करें कोलकाता की तो यहाँ 19 किलो के कॉमर्शियल LPG सिलेंडर का दाम 1802 रुपए से घटकर 1636 रुपए हो गया है. वहीँ मुंबई में LPG सिलेंडर की कीमत 1640 रुपए से घटकर 1482 रुपए हो गई है. चेन्नई में कीमत 1852 रुपए से घटकर 1695 रुपए हो गई है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।