(India)
राजस्थान से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावाद में भी मणिपुर जैसी वारदात को अंजाम दिया गया है. यहाँ भी एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला सामने आया है. यह घटना 31 अगस्त की है, बताया जा रहा है कि उस पीड़ित महिला के पति ने ही गांव वालों के सामने महिला को 1 किमी तक नग्न अवस्था में दौड़ाया. बीते दिन शुक्रवार को VIDEO वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ और फिर इसके बाद महिला ने देर रात पुलिस में शिकायत की. महिला की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई. इसमें 14 लोगों के नाम शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने पति समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की छह टीमें गठित की गई हैं. इस घटना के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस घटना की निंदा की है और उन्होंने राजस्थान के डीजीपी से फौरन एक्शन लेने को कहा और पांच दिन के अंदर इस मामले में रिपोर्ट देने को कहा है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।