(India)
G20 समिट बैठक को लेकर जोरों शोरों से तैयारियां चल रही है. एयरपोर्ट से लेकर रास्ते, होटल और समिट का वेन्यू भारत मंडपम तक सबको सजाया गया है. दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को G20 समिट बैठक है. G20 ग्रुप में शामिल 19 देशों के राष्ट्राध्यक्ष, यूरोपियन यूनियन के प्रतिनिधि, 9 मेहमान देशों के प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति दो दिन के लिए दिल्ली में आएंगे. सूत्रों के मुताबिक मेहमानों के स्वागत के लिए पूरी तैयारी हो रही है. एयरपोर्ट पर स्वागत से लेकर होटल में खाने-पीने तक हर जगह देसी टच दिया गया है. इन मेहमानों के रुकने के लिए दिल्ली में करीब 25 होटल बुक किए गए है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।