(India)
I.N.D.I.A में शामिल लोकसभा और राज्यसभा सांसदों ने बीते दिन मंगलवार की शाम को मल्लिकार्जुन खड़गे के घर मीटिंग की. बता दे कि यह मीटिंग संसद के विशेष सत्र को लेकर रखी गई थी. मीटिंग में यह बात सामने आई की I.N.D.I.A अलायंस में शामिल 28 पार्टियों में से 24 पार्टियां संसद के स्पेशल सेशन में शामिल होंगी. संसद का यह स्पेशल सेशन 18 सितंबर से शुरू हो रहा है. जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी इन 24 पार्टियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखेंगी.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।