(India)
मंगलवार देर रात राहुल गांधी यूरोप दौरे के लिए रवाना हुए. वे 5 दिनों तक यानि 6 सितंबर से लेकर 10 सितंबर तक 4 यूरोपीय देशों- फ्रांस, बेल्जियम, नीदरलैंड्स और नॉर्वे की यात्रा करेंगे. अपनी इस यात्रा के दौरान राहुल गाँधी यूरोपियन यूनियन के मेंबर्स और भारतीय समुदाय के लोगों और यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स के साथ बातचीत भी करेंगे. बता दें कि राहुल गाँधी का यूरोप का यह दौरा उस वक़्त है जब देश में G20 समिट का माहौल है और राहुल गाँधी के दौरे के बीच ही राजधानी दिल्ली में G20 समिट भी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार G20 समिट ख़तम होने के बाद 11 सितंबर को राहुल गाँधी वापस भारत लौटेंगे. इसके अलावा 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ मनाई जाएगी और इसके उपलक्ष्य में कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा लेकिन इस कार्यक्रम में राहुल गाँधी शामिल नहीं होंगे.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।