देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज होंगे घोषित
(India) आज शुक्रवार 8 सितंबर 2023 को 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. यूपी में घोसी विधानसभा के उपचुनाव की काउंटिंग शुरू हो गई है. सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना की जा रही है. वहां सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं. बता दे कि यूपी में घोसी, झारखंड में डुमरी, त्रिपुरा में धनपुर और बॉक्सानगर, उत्तराखंड में बागेश्वर, पश्चिम बंगाल में धूपगुड़ी और केरल में पुथुपल्ली विधानसभा सीटों के लिए 5 सितंबर को वोटिंग हुई थी. और आज 8 सितंबर को इसके नतीजे घोषित होंगे.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।