(India)
G-20 भारत में आज यानी 8 सितम्बर से शुरू हो रहा है, हालांकि अधिकारिक रूप से यह सम्मलेन 9 और 10 सितम्बर को होगा। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन आज शाम दिल्ली में मिलेंगे। पीएम मोदी के मीटिंग से पहले भारत ने अमेरिका से 'किलर' ड्रोन खरीदने की फॉर्मल रिक्वेस्ट डाली है। सूत्रों की माने तो भारत अमेरिका ड्रोन डील इसी वित्तीय वर्ष के आखिर तक फाइनल हो सकती है। भारत ने जिस ड्रोन को खरीदने कि रिक्वेस्ट डाली है वह 31 MQ-9B Reaper या Predator-B ड्रोन है। हंटर-किलर' के नाम से मशहूर यह ड्रोन्स वेपंस पैकेज, मोबाइल ग्राउंड कंट्रोल सिस्टम और अन्य इक्विपमेंट्स के साथ भारत आएंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।