10 सितंबर को टोंक के निवाई में सभा करेंगीं प्रियंका गांधी
(India) 10 सितंबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी टोंक जिले के निवाई में सभा करेंगीं. जानकारी के मुताबिक सभा करने से पहले वो निवाई के झिलाई गांव के विवेकानंद मॉडल स्कूल में इंदिरा रसोई ग्रामीण की लॉन्चिंग करेंगी और इसके बाद वे सभा को संबोधित करेंगी. बताया जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी सभा की तैयारियों में जुट गई है. निवाई में होने वाली इस सभा में CM अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री शामिल होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका गाँधी की इस सभा में भीड़ जुटाने के लिए टोंक, जयपुर और दौसा के नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।