(Mumbai, Mumbai)
अब आम जनता के सहूलियत के लिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI ने UPI ATM को भारत में लांच कर दिया है जिसका OR कोड स्कैन कर पैसा निकल सकते है | इस ATM को नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने डेवलप किया है जिसका इस्तेमाल करने के लिए किसी कार्ड की ज़रूरत नहीं | आप बिना कार्ड के एक बार में 10 हज़ार तक का कॅश विथड्रअल कर सकते है | आपको बता दे की UPI पूरी तरह से बैंक से कनेक्टेड है तो जिस तरह डेबिट कार्ड से कैश निकालते समय पैसा अटकने पर बैंक में इसकी शिकायत करते हैं ठीक वैसे ही UPI ATM में भी पैसा अटकने पर आप बैंक में जाकर इसकी शिकायत कर सकते हैं। फिलहाल , अभी इस ATM को मुंबई में चल रहे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में दिखाया गया है। धीरे-धीरे इन मशीनों को देशभर में लगाया जाएगा। वही इसकी खामी की बात करे तो जिसके पास स्मार्टफोन है केवल वही इस UPI एटीएम का इस्तेमाल कर सकता है क्युकी स्मार्टफोन के बिना QR कोड स्कैन नहीं किया जा सकता।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।