(India)
राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर बढ़े हुए वेट के खिलाफ अब पेट्रोल पंप संचालकों ने मोर्चा खोलते हुए पुरे प्रदेशभर में 13 और 14 सितंबर को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक 7 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद करने का ऐलान किया है. पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि अगर इसके बाद भी सरकार ने वेट कम नहीं किया तो 15 सितंबर से सारे पेट्रोल पंप संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. जानकारी के मुताबिक राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह भाटी ने कहा- राजस्थान सरकार देश में सबसे ज्यादा वेट वसूल रही है और इस वजह से पेट्रोल पंप संचालकों के साथ-साथ आम जनता को भी नुकसान हो रहा है. आगे उन्होंने कहा हम बहुत समय से सरकार से शांतिप्रिय तरीके से वेट कम करने की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ, इसीलिए अब हम थक हारकर आंदोलन की राह पर आगे बढ़ रहे है और यह आन्दोलन 13 सितंबर से शुरू होगी.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।