G20 के लीडर्स राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहें राजघाट
(India) भारत की अध्यक्षता में G20 समिट का आज दूसरा और आखिरी दिन है. इस G20 के दूसरे दिन की सेशन की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद की जाएगी. इसके लिए G20 के लीडर्स राजघाट पहुंच रहें हैं. वहाँ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन्हें शॉल ओढ़ाकर रिसीव कर रहे हैं और इन G20 के लीडर्स को राजघाट के बारे में जानकारी भी दे रहे हैं. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद वे सभी भारत मंडपम के लीडर्स लाउंज में वापस लौटेंगे और फिर वहां वन फ्यूचर पर उनका आखिरी सेशन होगा.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।