(India)
G20 शिखर सम्मलेन दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहा है। रविवार यानी आज इस सम्मलेन का आखिरी दिन है। आज कई देशों के नेताओ से प्रधानमंत्री मोदी द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। रविवार सुबह ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। वहीं G20 के सभी नेता राजघाट महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। आपको बता दे पीएम मोदी राजघाट पर सभी नेताओं को खादी के शॉल ओढाकर स्वागत किया और राजघाट के गौरव के बारे में बताया। इस कार्यकरण के बाद सभी नेता पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। और अंत में आखिरी सेशन वन फ्यूचर पर होगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।