महाराष्ट्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, मराठा आरक्षण के मुद्दे पर होगी चर्चा, क्या बनेगी बात ?
(India) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा के लिए सोमवार को मुंबई में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। अजित पवार ने मुंबई से लगभग 380 किलोमीटर दूर कोल्हापुर में रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, उन्होंने कहा कि ‘‘मराठा समुदाय को आरक्षण देते समय यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि अन्य पिछड़ा वर्ग प्रभावित न हो, केवल चर्चा और बैठकों से ही इस मुद्दे का समाधान होगा.’। और साथ ही इस आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा के लिए सोमवार को मुंबई में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। आपको बता दे कि मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे पिछले 13 दिनों से इस मांग को लेकर भूख हड़ताल पर हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।