मुंबई में 40वीं मंजिल से एक निर्माणाधीन इमारत से कंस्ट्रक्शन लिफ्ट गिरी, 7 मजदूरों की हुई मौत
(India) बीते दिन रविवार की शाम को मुंबई में एक भयानक हादसा हो गया. यहाँ एक निर्माणाधीन इमारत में 40वीं मंजिल से कंस्ट्रक्शन लिफ्ट गिर गई और इसमें 7 मजदूर अपनी जान गवां बैठे. जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सभी मजदूर वॉटर प्रूफिंग का काम करने के बाद 40वीं मंजिल पर लिफ्ट में घुसे और तभी अचानक से लिफ्ट टूट गई और अंडरग्राउंड पार्किंग में आकर गिरी और इस वजह से यह भयानक हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि यह कोई आम लिफ्ट नहीं बल्कि एक कंस्ट्रक्शन लिफ्ट थी और ऐसे लिफ्ट का निर्माण बिल्डिंग के बनने के दौरान किया जाता है. इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद रीजनल डिजास्टर मैनेजमेंट सेल और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बेसमेंट पार्किंग से मजदूरों को बाहर निकाला. इस हादसे की और जानकारी निकाली जा रही है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।