(India)
G20 समिट में आये सभी देश भारत की तारीफ करते नहीं थक रहे है। वहीं इसी बीच तुर्किये यानी तुर्की के राष्ट्रपति रेसेब तैयब एर्दोआन के तेवर शायद अब नरम पड़ गए है। आपको बता दे कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान की भाषा बोलने वाला तुर्की अब भारत के लिए 'गर्व की बात' करने लगा है। दिल्ली आकर तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेब तैयब एर्दोआन ने जो कहा उससे पाकिस्तान को मिर्ची लग रहा होगा। उन्होंने रविवार को कहा कि अगर भारत जैसा देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनता है तो उनके देश को गर्व होगा। वह एक मीडिया ब्रीफिंग में पत्रकारों के जवाब देते हुए कहा दुनिया पांच से कहीं बड़ी है। अगर भारत जैसा देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बन जाए तो हमें गर्व होगा। आपको बता दे कि राष्ट्रपति रेसेब तैयब के पांच कहने का मतलब चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका से है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।