दिल्ली में फंसे हुए कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो, आज दोपहर में दिल्ली से रवाना होंगे
(India) G-20 शिखर सम्मेलन में आये हुए सभी देशो के नेता अपने-अपने देश लौट चुके है। वहीं कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो और उनके प्रतिनिधिमंडल अभी भी भारत में फंसे हुए है, उनके प्लेन में आई तकनीकी खराबी की वजह से उन्हें दिल्ली में ही रुकना पड़ा है। आपको बता दे की पीएम जस्टिन ट्रूडो को 10 सितम्बर को ही भारत से रवाना होना था लेकिन उनके प्लेन में खराबी आ गयी। वहीं उनको लेने कनाडा से वैकल्पिक प्लेन आ रहा है, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनके वैकल्पिक प्लेन को सोमवार रात में ही दिल्ली पहुंचना था, लेकिन अब तक नही आ सका।
खबर है की मंगलवार दोपहर तक वह विमान दिल्ली में लैंड कर सकता है और देर शाम तक जस्टिन ट्रूडो कनाडा वापस पहुचेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।