(India)
उत्तरप्रदेश के बाराबंकी में बारिश लगातार तबाही मचा रही है. यहाँ पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिसकी वजह से यहाँ हालात काफी ज्यादा ख़राब हो गए है. जमुरिया नाले के बाद अब रेठ नदी भर कर उफान पर पहुंच गई है. यहां के कई घरों-मोहल्लों में पानी घुस गया है और हजारों लोग यहां फंस गए हैं. लोगों को बाहर निकलने के लिए यहाँ पिछले 36 घंटों से रेस्क्यू ऑपरेशन लगातर जारी है और अब इस तरह से 5 हजार से लोगों को निकाला जा चुका है. लेकिन अब भी यहाँ हजारों लोग फंसे हुए है. इन लोगों की सहायता के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी और पुलिस विभाग की टीमें लगाई गई हैं. इव्सके अलावा बाराबंकी के लोगों के लिए प्रशासन की ओर से पानी में फंसे परिवारों को निकालने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. इन नंबरों पर फोन करके लोग मदद ले सकते हैं.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।