राजस्थान के भरतपुर में भयानक सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत; PMNRF से मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने का ऐलान
(India) राजस्थान के भरतपुर में आज बुधवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हो गया. यहां एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई जिसमें 12 लोग अपनी जान गवां बैठे और 12 से ज्यादा लोग घायल हुए है. मरने वालों में 7 महिलाएं और 5 पुरूष हैं. पुलिस और प्रशासन का कहना है कि मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है क्यूंकि बस में 57 से ज्यादा लोग सवार थे और अब तक 12 लोगों के मौत की ही पुष्टि हुई है. जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा सुबह 5:30 बजे लखनपुर थाना क्षेत्र के आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे-21 पर हंतारा के पास हुआ. बताया जा रहा है कि ये सारे लोग गुजरात के भावनगर के रहने वाले थे और वे मथुरा दर्शन को जा रहे थे. जिस बस से यात्री जा रहे थे वो बस भावनगर से मथुरा होते हुए हरिद्वार जा रही थी. इस हादसे पर राजस्थान मुख्यमंत्री समेत अन्य ने भी दुःख व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भरतपुर में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे पर दुःख जताया है और साथ ही दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को PMNRF से 2-2 लाख रुपए देने का ऐलान किया है. इसके अलावा घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।